ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
पंजाब

पंजाब में 1 जुलाई से स्कूल खुलने से पहले आ गए नए Order, करना होगा ये काम…

लुधियाना : जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), लुधियाना के कार्यालय से समस्त ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत स्कूलों के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार जिले के समस्त सरकारी प्राइमरी स्कूल 1 जुलाई से पुनः खुलने जा रहे हैं और उससे पहले प्रत्येक स्कूल में समग्र सफाई और मरम्मत सुनिश्चित की जानी अनिवार्य होगी। जारी पत्र के अनुसार सभी ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्लासरूम्स की गहराई से सफाई की जाए, जाले हटाए जाएं, छतों पर उगी घास को काटा जाए और छतें स्वच्छ की जाएं। विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने हेतु वाटर कूलर व टंकियों की क्लोरीनेशन और सफाई कराना अनिवार्य है।

मिड-डे-मील और टॉयलैट्स की विशेष व्यवस्था
स्कूलों में मिड-डे-मील बनाने वाले किचन और बर्तनों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। सूखा अनाज भी जांचा जाए कि उसमें कोई कीड़े या गंदगी न हो। इसके साथ ही, सभी टॉयलैट्स, खासकर शिक्षकों और विद्यार्थियों के उपयोग वाले, अच्छे से साफ किए जाएं और जरूरत अनुसार कीटनाशक व फिनाइल का छिड़काव भी कराया जाए।

फर्नीचर और वैंटीलेशन पर भी ज़ोर
स्कूलों में सभी डैस्क-बैंच की मुरम्मत, पंखों की रिपेयर और उचित रोशनी तथा हवा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यार्थियों के स्वागत के लिए वातावरण को सुखद और प्रेरणादायक बनाने का भी आह्वान किया गया है। इन तमाम बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्कूल प्रमुखों को तत्काल सूचना देने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button