ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

शेफाली को गए 12 घंटे से ज्यादा, मौत की वजह पर अब भी बना हुआ है सस्पेंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला जिन्होंने कांटा लगा सॉन्ग से सभी के दिलों में जगह बनाई. शुक्रवार की देर रात को उनका निधन हो गया है. बॉलीवुड का यह सितारा अचानक सभी को अलविदा कह चुका है. शेफाली की मौत के बाद से ही लगातार उनकी मौत की वजह पर सवाल उठ रहे हैं. अचानक से सामने आई उनकी मौत की खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी एनटरटेंमेंट इंडस्ट्री हैरान हैं.

शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शेफाली की मौत की वजह हार्ट अटैक है. हालांकि, अब सामने आया है कि देर रात 1 बजे पुलिस और फॉरिंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची. घर पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही देर रात को ही उनके कुक-मेड को पूछताछ के लिए पुलिस ले गई है. शेफाली की मौत पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौत की वजह हार्ट अटैक ही थी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा कि मौत की वजह क्या थी.

पिछले 12 घंटों में क्या-क्या हुआ?

शेफाली के निधन के बाद पिछले 12 घंटे में उनकी मौत को लेकर कई जानकारी सामने आई है. साथ ही उनकी हेल्थ को लेकर भी बहुत से राज का खुलासा हुआ. चलिए जानते हैं पिछले 12 घंटे में क्या-क्या हुआ?

शुक्रवार देर रात शेफाली जरीवाला का निधन हो गया. एक्ट्रेस के निधन की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की टीम और फॉरेंसिक की टीम शेफाली जरीवाला के घर पहुंची. शेफाली के वॉचमैन ने मौत के बाद क्या-क्या हुआ इसकी जानकारी दी है.

  1. शेफाली के घर के वॉचमैन ने बताया, रात करीब 10:30 बजे शेफाली को अस्पताल ले गए.
  2. उससे पहले रात 9 बजे उनके पति पराग त्यागी मोटरसाइकल से सोसाइटी में आए थे
  3. वॉचमैन ने कहा, परसों शाम में ही मैडम और पति पराग अपने कुत्ते के साथ सोसाइटी कंपाउंड में नजर आए थे
  4. पुलिस रात से ही अंदर मौजूद थी. मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट की दो गाड़ियां भी मौजूद थी.
  5. उन्हें अस्पताल ले जाने के बाद एक आदमी मोटरसाइकिल पर आया, उनका दोस्त लग रहा था और फिर बताया गया कि शेफाली नहीं रही.
  6. फिलहाल अब शेफाली जरीवाला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

पुलिस ने की मेड-कुक से पूछताछ

शेफाली की मौत शुक्रवार देर रात को हुई. मौत के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई. रात 1 बजे ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची. टीम ने घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की और जांच की जा रही है. घर में मौजूद सदस्यों के साथ-साथ घर पर काम करने वाले स्टाफ से भी पुलिस ने पूछताछ की. रात में, शेफाली के घर काम करने वाली उनके कुक और मेड को पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

शेफाली की सेहत को लेकर हुआ खुलासा

शेफाली की मौत के बाद से ही उनकी सेहत को लेकर कई बातें सामने आरही हैं. फिट दिखने वाली 42 साल की एक्ट्रेस का बीते कुछ दिनों से इलाज चल रहा था, जिसके लिए वो दवाई ले रही थी. शेफाली करीब 15 साल तक मिर्गी से पीड़ित रही थी. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूलिंग के दौरान उनको दौरे पड़ते थे.

शेफाली जरीवाला ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि स्कूलिंग के दौरान उन्हें क्लास में, स्टेज के पीछे या फिर सड़कों पर और कहीं-कहीं दौरे पड़ते थे, जिसकी वजह से उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस कम हो जाता था.

करवा रही थी एंटी एजिंग ट्रीटमेंट

शेफाली की मौत के बाद सामने आया कि वो पिछले 5-6 साल से एंटी एजिंग ट्रीटमेंट करवा रही थी. शेफाली का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया शेफाली एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थी. डॉक्टर ने आगे बताया की एंटी एजिंग का मलतब है जवान दिखने के लिए किया जाने वाला इलाज. शेफाली दो दवाइयां ले रही थी. वो विटामिन सी और Glutathione नाम की दवाइयां ले रही थी.

हालांकि, डॉक्टर ने दावा किया की इस दवा का हार्ट से कोई संबंध नहीं है, ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए ली जाती हैं, इसका असर स्किन पर ही होता है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार

शेफाली का शव इस वक्त मुंबई के कपूर अस्पताल में है. वहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है. सभी शेफाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसी रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे होंगे और यह सामने आएगा कि शेफाली की मौत की वजह क्या है.

शेफाली के निधन के बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शक शोक की लहर है फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दुख जताते हुए कहा कि शेफाली का कैरियर बहुत अच्छा चल रहा था. हालांकि जिस बीमारी से वह जूझ रही थी. वह बहुत दुख की बात है. ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लोगों को वर्क स्ट्रेस ज्यादा होता है. लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं.

Related Articles

Back to top button