ब्रेकिंग
Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ...
मध्यप्रदेश

गर्लफ्रेंड की हत्या की, चादर में लपेटकर 3 दिन घर में रखी लाश; लिव इन में थे दोनों कपल

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में गायत्री नगर, करारिया फार्म स्थित मकान नंबर 34 से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद में एक प्रेमी ने लिव इन में रह रही प्रेमिका को गला दबाकर मार दिया और चादर में लपेटकर घर में ही रख लिया. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त वह नशे की हालत में था. आरोपी ने अपने दोस्त को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को बरामद किया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सचिन राजपूत ने अपनी लिव-इन पार्टनर रितिका सेन की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त वह नशे की हालत में था. आरोपी सचिन ने 3 दिन बीत जाने के बाद अपने दोस्त पूरी घटना के बारे में बताया. दोस्त ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लिव इन पार्टनर रितिका सेन का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दो रात शव के साथ सोया

आरोपी ने रितिका की हत्या 28-29 जून की दरमियानी रात को की थी. हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने रितिका की लाश को चादर में लपेटकर कमरे में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया. नशा उतरने के बाद जब उसे होश आया, तो उसने यह खौफनाक करतूत अपने एक दोस्त को बताई. दोस्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पिछले कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.

पुलिस ने शुरू की जांच

बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि सचिन और रितिका करीब साढ़े तीन साल से लिव इन में रह रहे थे. दोनों विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले हैं. बजरिया क्षेत्र में अभी करीब 10 महीने से रह रहे थे. इनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद सचिन ने रितिका का गला दबाकर मार दिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button