ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
खेल

वेतन में कटौती कर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने कहा- इसे स्वीकार करना होगा

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने माना कि उनके खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के चलते वेतन में कटौती को स्वीकार करना होगा और उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए वित्तीय कटौती बहुत छोटी चीज है और वे अपनी ओर से योगदान देन के लिये तैयार हैं।

शीर्ष क्रिकेटरों के वेतन में कटौती हो सकती है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पुरूष और महिला राष्ट्रीय टीमों के सालाना अनुबंध देने में देरी कर रहा है। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट ने पेन के हवाले से लिखा, ‘निश्चित रूप से चर्चाएं अगले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी।’ उन्होंने कहा, ‘अगर चीजें उसी तरह हुई जैसी फुटबाॅल में या अन्य खेलों में हुई हैं तो निश्चित रूप से हमें अपनी ओर से योगदान करना होगा ताकि सुनिश्चित कर सकें कि खेल बना रहे और आने वाले वर्षों में भी अच्छी तरह चलता रहे।’

पेन ने कहा, ‘अगर ऐसा होता है तो मुझे पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी ऐसा करना चाहेंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ियों को कितना वेतन मिलेगा, इसकी तुलना में दुनिया में इस समय इससे भी बड़े मुद्दे चल रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह हमारे लिये बहुत छोटी सी चीज है।’ अगर पेन की टीम जून में बांग्लादेश पर श्रृंखला में 2-0 से जीत हासिल कर पाती तो वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत को बार्डर-गावस्कर सीरीज से पहले पछाड़ सकती थी लेकिन कोरोना वायरस के संकट से क्रिकेट बंद करना पड़ा है और इस दौरे के भी आगे बढ़ने या रद्द होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button