ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
पंजाब

PGI में पहली बार दिल की Live सर्जरी, हजारों Doctors ने देखा ऑपरेशन

चंडीगढ़: यहां पी.जी.आई. (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) के एडवांस्ड कार्डियक सेंटर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में एक जटिल हृदय सर्जरी का लाइव टेलीकास्ट किया। यह प्रक्रिया पी.जी.आई. की अत्याधुनिक कैथीटराइजेशन लैब से देश और विदेश के हजारों विशेषज्ञों तक सीधी प्रसारित की गई।

यह ऑपरेशन बाईपास सर्जरी के बाद हृदय की जटिल समस्या से जुड़ा हुआ था, जिसे प्रोफेसर डॉ. राजेश विजयवर्गीय की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। बताया गया कि मरीज पहले भी दो बार हृदय संबंधित इलाज करवा चुका था, लेकिन एक बार फिर सीने में दर्द की शिकायत के बाद जांच की गई, जिसमें पुराने स्टंट और अन्य नाड़ियों में ब्लॉकेज पाया गया। इसके बाद दिल की दो नाड़ियों का उपचार किया गया, जिसमें इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड और ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।

इन तकनीकों की उपलब्धता कुछ गिने-चुने अस्पतालों में ही है। डॉ. विजयवर्गीय ने बताया कि इस प्रकार के इलाज के लिए अत्यधिक सावधानी और अनुभव की आवश्यकता होती है। लाइव ऑपरेशन के दौरान विशेषज्ञों ने तरीकों, दवाइयों और रणनीतियों पर चर्चा की, जिससे डॉक्टरों को जटिल मामलों से निपटने के लिए नई जानकारी और प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button