ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
महाराष्ट्र

अब एकवीरा आई मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड, 7 जुलाई से पारंपरिक परिधान में ही होगी एंट्री

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के बाद अब पुणे के प्रसिद्ध एकवीरा आई मंदिर में 7 जुलाई से ड्रेस कोड लागू होने वाला है. यह सभी भक्तों को अब पारंपरिक भारतीय पोशाक में ही एंट्री मिलेगी. एकवीरा आई मंदिर ट्रस्ट का मानना है कि यह पहल मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक सशक्त बनाएगी. इस फैसले का भक्तों ने भी खुलकर स्वागत किया है. एकवीरा मंदिर लाखों भक्तों भक्तों की आस्था का केंद्र है. यह रोजाना सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं.

पुणे के लोनावाला के कार्ला गढ़ पर स्थित प्रसिद्ध मां एकवीरा आई देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है. 7 जुलाई से यह नियम लागू होगा. यह मंदिर एक जागृत देवस्थान माना जाता है, और नवरात्रि के दौरान यहां विशेष उत्सव होते हैं. मंदिर की पवित्रता बनाए रखने और पारंपरिक मूल्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

‘भारतीय परिधान में मिलेगी दर्शन की अनुमति’

इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद सुरेश म्हात्रे ने टीवी9 भारतवर्ष को बताया कि मंदिर के धार्मिक वातावरण की गरिमा बनाए रखने हेतु श्रद्धालुओं को पारंपरिक भारतीय परिधान में ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी. आपको बता दें कि एकवीरा आई देवी मंदिर के ट्रस्टी सांसद सुरेश म्हात्रे ही है. महिलाओं को साड़ी, सलवार-कुर्ता या अन्य पारंपरिक भारतीय पोशाक पहननी होगी. पुरुषों को धोती-कुर्ता, पायजामा-कुर्ता, पैंट-शर्ट या पारंपरिक पोशाक पहनकर ही प्रवेश मिलेगा.

वेस्टर्न ड्रेस पर लगी पूर्ण रोक

शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट, फटी जींस जैसे वेस्टर्न ड्रेस पहनकर मंदिर परिसर में एंट्री करना वर्जित रहेगा. एकवीरा आई मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के नए नियमों का पालन कर पुण्यदायिनी देवी के दर्शन हेतु उचित वेशभूषा में ही आएं. माता के इस मंदिर से लाखों भक्तों की आस्था जुडी हैं. यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं मंदिर ट्रस्ट के इस फैसले का खुलकर स्वागत कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button