ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
पंजाब

पंजाब के इस जिले में मंडरा रहा खतरा, लोगों में डर का माहौल

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव जाफलपुर और जागोवाल बांगड़ में चीते जैसे जंगली जानवर के देखे जाने से लोगों में डर का माहौल बन गया है। इन इलाकों में खेतों के पास घने जंगल और गन्ने की खेती की वजह से जंगली जानवरों की आवाजाही आम बात है, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है।

गांव जागोवाल बांगड़ के किसान सतपाल सिंह ने बताया कि जब वह अपने खेतों में खाद डालने गया, तो वहां उसे किसी बड़े जंगली जानवर के अजीब पैरों के निशान दिखाई दिए। सतपाल सिंह ने तुरंत उन निशानों की तस्वीरें और वीडियो बना लीं। कुछ दिन पहले ही पास के गांव कोटली हरचंदा के किसान काला ठाकुर ने भी चीते के दिखाई देने की जानकारी दी थी।

जब सतपाल सिंह ने फोटो और वीडियो काला ठाकुर को दिखाए, तो उन्होंने पुष्टि की कि ये निशान चीते के लगते हैं। इसके बाद काला ठाकुर ने यह जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की जांच के बाद भी यह पुष्टि हुई कि ये निशान चीते, तेंदुए या बाघ जैसे किसी जंगली जानवर के हो सकते हैं।

किसानों का कहना है कि यह जानवर खेतों में काम कर रहे लोगों और रात को घरों के बाहर बंधे पालतू पशुओं के लिए खतरा बन सकता है। इस इलाके में बड़ी संख्या में गुज्जर समुदाय के लोग रहते हैं, जो बकरियां, भेड़ें और गाय-बैलों के बच्चों को पालते हैं। ये सभी जानवर चीते का आसान शिकार बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button