ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
पंजाब

पंजाब के मौसम को लेकर नई चेतावनी, 9 जुलाई तक…

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इससे राज्य के तापमान में काफी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है और 9 जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पूरे राज्य में बारिश का असर रहेगा। सबसे ज्यादा बारिश पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में होने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं की चेतावनी भी दी गई है। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एसबीएस नगर, पटियाला और एसएएस नगर में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह कल यानी 5 जुलाई को भी पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। कल के लिए पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में तेज़ बारिश के साथ तूफ़ान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 6 और 7 जुलाई को राज्य में भारी बारिश की संभावना है और कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने 9 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है और विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button