ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में भारी बारिश का कहर, गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पानी में बह गया

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पिछले 24 घंटो से हो रही बारिश ने शहर के हाल बेहाल कर दिए है और ग्रामीण क्षेत्र से गुजरने वाले नदी नाले अपने पूरे उफान में नजर आने लगे हैं। लेकिन इसके साथ ही नदी नालों को पार करने वाले लोगों की लापरवाही भी नजर आ रही है। ताजा मामला सामने आया थाना बरेला और कुंड़म सीमा की परियट नदी में जहां पर दो ट्रक नदी के उफान के आगे नही टिक सके और वह बहती नदी में समा गए।

जिसके बाद ग्रामीणों ने नदी में बहते गैस सिलेंडरों की लूट कर डाली। दरअसल ग्राम सलैया में बने परियट नदी के छोटे पुल पर बरेला से कुंड़म की ओर जा रहा गैस सिलेंडरों से भरें ट्रक को बीच पुल पर भूसे से भरें दूसरे ट्रक ने रोक लिया जिस वजह से दोनों ट्रक बीच नदी के पुल पर ही खड़े हो गए और इसी दौरान नदी में तेज बहाव आ गया जिससे घबरा कर दोनों ट्रक के ड्राइवर ट्रक छोड़ कर तुरंत किनारे की ओर भाग निकले।

जिससे उनकी जान तो बच गई लेकिन रसोई गैस सिलेंडर और भूसे से भरे दोनों ट्रक नदी के तेज बहाव में बह गए और पूरी नदी में गैस सिलेंडर उतराने लगे जिन पर स्थानीय और राहगीरों ने अपनी जान पर खेल कर उन सिलेंडरों को नदी के किनारे से उठा कर अपने घर ले गए, फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button