ब्रेकिंग
Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि...
देश

मरकज की वजह से देश में बढ़ा कोरोना, 24 घंटे में 386 नए मामले आए सामने: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस की देश में स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 24 घंटे में 386 मामले सामने आए हैं। मरकज की वजह से देश के हालात खराब हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन में धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि अभी तक 1637 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है। कल से लेकर अब तक386 नए केस सामने आए, 3 नई  मौतें हुई। लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के 132 मरीज़ ठीक हो गए हैं। कल से पॉजिटिव मामलों में वृद्धि हुई है ।इसका एक मुख्य कारण तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा यात्रा है। तब्लीगी जमात से संबंधित 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया है

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद आर. गंगा केतकर ने कहा कि हमने अब तक 47,951 परीक्षण किए हैं। ICMR नेटवर्क में 126 लैब हैं, 51 निजी लैबों की संख्या स्वीकृत की गई है। मंत्रालय ने कोरोना के संक्रमण से गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिये मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के साथ एजीथ्रोमाइसीन देने की सिफारिश की है। मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी संशोधित दिशानिर्देश में कहा कि यह दवा फिलहाल 12 साल से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं को दुग्धपान कराने वाली महिलाओं को नहीं नहीं दी जा रही हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को साफ किया था कि  हर किसी को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) का पालन करना अधिक महत्वपूर्ण है। घर पर बनाए जा रहे मास्कों की तकनीकी रूप से जांच की जा रही है। जल्द ही उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button