ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
पंजाब

सो रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, पता नहीं था लड़की को यूं खींच ले जाएगी मौ’त

लुधियाना : माडल टाऊन इलाके के डॉ. आबेडकर नगर में देर रात सो रहे एक परिवार पर छत गिर गई जिस कारण एक बच्ची की मौत हो गई जबकि उसके माता पिता जख्मी हो गए। मरने वाली बच्ची की पहचान 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली कमलप्रीत (12) के रूप में की गई है। घायलों की पहचान हरदियाल सिंह काला व बलजिंदर कौर के रूप में की गई है जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। हरदियाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बलजिंदर कौर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

पता चलते ही थाना मॉडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त हादसा देर रात 12 बजे के करीब हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घर की हालत पहले ही जर्जर थी और छत की हालत काफी खस्ता थी। बरसात के कारण छत पर सीलन काफी बढ़ गई थी और छत के सरिए भी बाहर निकले हुए थे। हरदियाल सिंह ने बताया कि वे एक ही कमरे में सो रहे थे।

कमलप्रीत उनके साथ बैड पर लेटी हुई थी, जबकि उनका बेटा चारपाई पर एक साइड सो रहा था। जैसे ही रात का लैंटर का एक हिस्सा गिरा तो वे एकदम बौखला गए। आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने सहायता कर उन्हें बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि हरदियाल की आर्थिक हालत भी खस्ता है ।

Related Articles

Back to top button