ब्रेकिंग
GRP Training Update: जीआरपी को अब मिलेगी आधुनिक पुलिसिंग की ट्रेनिंग; संगठित अपराध और आतंकवाद से निप... IRCTC Bharat Gaurav Train: 11 दिन में करें 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन; जानें किराया और बु... Indore BRICS Summit 2026: इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बड़ी बैठक; खेती और किसानों के भविष्य का... MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ...
दिल्ली/NCR

मथुरा छोड़कर चले जाएं… हेमा मालिनी के बयान पर BJP नेता ने कसा तंज, बोले- बाहर के लोग बाहर जाएं

मथुरा जनपद के वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर बयान बाजी खत्म नहीं हो रही है. इस मामले को लेकर एक के बाद एक नए-नए बयान सामने आ रहे हैं. ऐसे में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी का बयान भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि जिनको कॉरिडोर का विरोध करना है, वह वृंदावन छोड़कर चले जाए. कॉरिडोर तो बनकर रहेगा.

हेमा मालिनी के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बयान पर कई लोग अपना विरोध जता रहे हैं. ऐसे में मथुरा से पूर्व जिला अध्यक्ष और बीजेपी पार्टी की नेता मधु शर्मा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने सांसद हेमा मालिनी के कामों पर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही उन्होंने हेमा मालिनी के 11 साल के कार्यकाल को लेकर भी तंज कसा है.

जो बाहर से आया है वह बाहर जाएगा

बीजेपी पार्टी से मथुरा जिला की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने सांसद हेमा मालिनी के बयान के बाद पलटवार करते हुए कहा है कि जो बाहर से आया है, वह बाहर जाएगा और जो बृजवासी है, वह यही रहकर इसी मिट्टी में मिल जाएगा. उन्होंने निशाने साधते हुए कहा कि सांसद हेमा मालिनी जो एक महिला है और एक ऐसे पद पर होकर वह ब्रजवासियों से बोल रही हैं कि जिनको परेशानी है वह वृंदावन छोड़कर चले जाएं. ऐसा कैसे हो सकता है. साथ ही उन्होंने उनके 11 साल के कार्यकाल पर सवाल भी खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि आपको 11 साल हो गए सांसद बने हुए लेकिन आज तक आपने जनता के लिए ऐसा कोई काम किया, जिससे की जनता आपको याद कर सके.

यमुना का सफाई पर खड़े किए सवाल

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा कहा गया था कि सभी नाले टेप हो गए हैं और यमुना को स्वच्छ करने का कार्य किया जा रहा है. लेकिन आज भी यमुना में नाले लगातार गिर रहे हैं. उन्होंने हेमा मालिनी पर सवाल दागते हुए कहा कि क्या आपने कभी जाकर निरीक्षण किया? आज सड़कों पर नदिया बह रही हैं, बरसात के चलते गाड़ियां बह जाती हैं. लेकिन कभी आपने इस पर ध्यान नहीं दिया है और आप बात कर रही हैं ब्रजवासियों को यहां से भागने की.

Related Articles

Back to top button