ब्रेकिंग
MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह...
मनोरंजन

लॉकडाउन के खत्म होते ही जानिए सबसे पहले क्या करेंगी दीपिका पादुकोण!

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) समय-समय पर यह शेयर करती आईं हैं कि वह अपने माता-पिता और बहन के कितने करीब हैं जो उनसे दूर बैंगलोर में रहते हैं। एक अच्छी बेटी की तरह, वह हर बार यह सुनिश्चित करती हैं कि जब भी उन्हें उनकी आवश्यकता होती है, वह उनके लिए हाजिर रहती हैं। चाहे फिर जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे विशेष अवसर की बात हो या घर शिफ्टिंग की, अभिनेत्री ने हमेशा अपने परिवार के साथ रहने के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाला है।

लॉकडाउन के बाद सबसे पहले करेंगी ये काम
अब महामारी के प्रकोप के कारण हाल ही में हुए लॉकडाउन के चलते सभी अपने-अपने घरों में हैं और ऐसे में अभिनेत्री ने झलक शेयर की है कि वो क्वारेंटाइन के इन दिनों को कैसे बिता रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से पूछा गया कि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद वह पहली चीज क्या करेंगी। तो अभिनेत्री ने कहा, ‘शायद मैं अपने माता-पिता से मिलने जाऊंगी क्योंकि मैं असल में उनसे मिलने के लिए बैंगलोर जाने वाली थी। इसके बाद मैं अपने शेड्यूल (शकुन की फिल्म) के लिए रवाना होने वाली थी क्योंकि इसकी शूटिंग के लिए 2 महीनों के लिए बाहर जाना था। इसलिए उनसे मिलना चाहती थी। मुझे लगता है कि संभवत: सबसे पहले मैं अपनी फैमिली से जाकर मुलाकात करूंगी।’ अपने परिवार के सबसे करीब और एक ऐसी अभिनेत्री होने के नाते जो कभी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से कतराती नहीं है, दीपिका पादुकोण की इन बातों पर हमें कोई संदेह नहीं हैं।

घर पर वक्त बिता रही हैं दीपिका
निश्चित रूप से, हम सभी उस समय का इंतेजार कर रहे हैं जब दुनिया भर में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी और हमें अपने प्रियजनों को देखने का मौका मिलेगा। अगली सूचना तक सभी फिल्मों का काम रुक गया है, सुरक्षा के लिए सभी घर पर हैं और यहां तक ​​कि दीपिका भी घर पर वक्त बिता रहीं है।

ये हैं दीपिका के आने वाले प्रोजेक्ट्स
आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, दीपिका शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही, अभिनेत्री ‘द इंटर्न’ के आधिकारिक रीमेक में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी।
.

Related Articles

Back to top button