ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
बिहार

जन सुराज में शामिल हुए मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन

बिहार के मशहूर यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप सोमवार को जनसुराज पार्टी में शामिल हो गए. प्रशांत किशोर की मौजूदगी में उन्होंने जन सुराज का दामन थामा. पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

मनीष कश्यप के जनसुराज में शामिल होने पर पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि मनीष कश्यप जनसुराज के लिए कोई यूट्यूबर नहीं हैं. भाजपा के पूर्व नेता नहीं हैं बल्कि बिहार का वो बेटा हैं, जिसने अपने दम, अपने परिश्रम और अपनी सूझ-बूझ से अपनी पहचान बनाई है और बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जनसुराज वो व्यवस्था है जो हर उस युवा या व्यक्ति को अवसर देती है जो बिहार के लिए कुछ करना चाहता है. यदि वे जनसुराज के साथ जुड़े हैं तो मैं उनकी बड़ी भूमिका देखता हूं कि आगे जाकर वे बिहार के इस बदलाव अभियान में अपनी बड़ी भूमिका अदा करेंगे.

Related Articles

Back to top button