ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
मध्यप्रदेश

पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, पीड़ित ने उतार दिए अपने कपड़े और सड़क पर लेट गया

उज्जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी है. इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क के बीचो-बीच लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. उसके आसपास से गुजर रहे वाहन हॉर्न बजा रहे, हैं लेकिन वह सड़क से हटने की बजाय कभी ट्रक तो कभी स्कूल बस के सामने लेटकर प्रदर्शन कर रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम विजय सिंह सोलंकी है.

विजय सिंह सोलंकी इंदौर का रहने वाला है. विजय का उज्जैन में ससुराल है. साल 2009 में उसकी बेटी का जन्म चरक अस्पताल में हुआ था. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र तो है, लेकिन इस प्रमाण पत्र पर उसका नाम नहीं होने के कारण स्कूल में काफी परेशानी आ रही है. जन्म प्रमाण पत्र में बेटी का नाम दर्ज हो जाए इसीलिए विजय सिंह पिछले काफी दिनों से उज्जैन नगर निगम और चरक अस्पताल के चक्कर लगा रहा था.

प्रमाण पत्र में बेटी का नाम दर्ज नहीं होने से हुआ परेशान

काफी मशक्कत करने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र में बेटी का नाम दर्ज नहीं हुआ तो वह परेशान होकर ई रिक्शा से घर लौट रहा था, तभी अचानक ई-रिक्शा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया. मोबाइल चोरी होने पर विजय सिंह इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए चिमनगंज थाना पहुंचा, जहां उसने पुलिस से चोरी हुए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा. इस पर पुलिस ने कुछ आनाकानी कर दी.

थाने के पास ही कपड़े उतारे

इससे नाराज होकर विजय सिंह ने थाने के पास ही कपड़े उतारे और एमआर 4 रोड पर ट्रक और बस के बीच लेट गया. उसके द्वारा कपड़े उतार कर सड़क पर लेटने का वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में विजय सिंह को बस और ट्रक के सामने लेटे और हाथ जोड़कर कार्रवाई करने की बात कहते हुए सुना जा सकता है.

पुलिस नहीं पहुंची लोगों ने हटाया

यह पूरा घटनाक्रम चिमनगंज थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही हुआ, लेकिन विजय सिंह को हटाने के लिए पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. क्षेत्र के लोगों ने ही उसको हटाया और गाड़ियों का आवागमन शुरू करवाया. यह पूरा हंगामा लगभग आधे घंटे तक चला, जिसमें पहले विजय सिंह ने कपड़े पहनकर ही हंगामा मचाया.

जब उसकी बात किसी ने नहीं सुनी तो उसने कपड़े उतार दिए और फिर गाड़ियों के आगे जाकर उन्हें रोकने लगा. इस दौरान रोड से निकल रहे लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ी.

Related Articles

Back to top button