ब्रेकिंग
आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग 'दायरा' में आएंगी नजर; पि... सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेम... अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पर आज लगेगी अंतिम मुहर: चंदा चोरी विवाद के बाद प्रशासनिक सुधार, रेस मे...
पंजाब

Jammu से Punjab जा रही Train पटरी से उतरी, फिर जो हुआ ….

लखनपुर: कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब लखनपुर के  पाटी क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा आ गिरा और जम्मू की ओर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, बारिश के चलते पहाड़ियों से आया भारी मलबा रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया था। उसी दौरान जम्मू की ओर जा रही मालगाड़ी मलबे से टकरा गई, जिससे इंजन सहित कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग के इंजीनियर और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और ट्रैक को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। फिलहाल जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर एकतरफा यातायात जारी है। पठानकोट की ओर से ट्रेनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन जम्मू से सुबह से कोई भी ट्रेन रवाना नहीं हो सकी है।

रेलवे विभाग ने अनुमान जताया है कि दोपहर से पहले तक बाधित ट्रैक को बहाल कर दिया जाएगा, जिससे रेल यातायात फिर से सामान्य हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button