ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
राजस्थान

बारिश में बह गया मोबाइल, घंटों पानी में ढूंढता रहा युवक; नहीं मिला तो सड़क पर बैठकर फूट-फूटकर रोया

राजस्थान की राजधानी जयपुर से बेहद ही मार्मिक मामला सामने आया है, जहां बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में एक युवक मोबाइल गिर गया. वह उस मोबाइल को रोते पानी में ढूंढता हुआ नजर आया है. अब इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसने सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है. सरकार बेशक सीवेज सिस्टम ठीक होने का दावा करती, लेकिन इस तरह की घटना सभी दावों पर पानी फेरती हुई नजर आ रही है.

यह पूरा मामला जयपुर के रामनिवास बाग इलाके का है. सुभाष चौक इलाके का रहने वाले हलधर नाम का युवक अपनी एक्टिवा स्कूटी से कहीं जा रहा था कि इस बीच सड़क पर भरे पानी में वह गिर गया. उसका मोबाइल भी पानी में गिर गया. काफी देर तक हलधर अपने मोबाइल को पानी में ढूंढता रहा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. इसके वह वहीं पानी में बैठकर फूट फूट कर रोने लगा और फिर रोते हुए ही सिस्टम कोसने लगा.

पानी में ढूंढ रहा मोबाइल

इस बीच किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो कि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक सड़क पर भरे पानी में हाथों से यहां-वहां अपने मोबाइल को खोजता हुआ नजर आ रहा है. वही इसके अलावा रामनिवास बाग रवींद्र मंच के सामने और भी कई वाहन चालक गिरते गिरते बचे क्योंकि रवीन्द्र मंच के मुख्य द्वार के सामने 50 मीटर दूर तक पानी जमा है. सड़क का लेवल गलत होने के कारण यहां पानी भरा हुआ है.

सड़क किनारे फूट-फूटकर रोया युवक

साथ ही पानी की निकासी का सिस्टम भी खराब है. जलभराव के नीचे 2 से 4 फीट गहरे गड्ढे हैं, जो पानी भरा होने से दिखते नहीं. इस कारण हादसे भी हो रहे हैं. एक वीडियो में युवक सड़क किनारे सिर पकड़कर फूट-फूटकर रोता हुआ भी नजर आ रहा है. इस वीडियो में युवक की बेबसी साफतौर पर नजर आ रही है. वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी में गुम हुआ मोबाइल उसके लिए कितना कीमती था.

Related Articles

Back to top button