ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी तादाद में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है.सुरक्षाबलों ने पुंछ के खानेतर इलाके में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार समेत गोला बारूद बरामद किया गया. हालांकि छापेमारी से पहले ही मौके से आतंकी फरार हो गए. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक पुंछ के खानेतर इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने दो पिस्तौल, दो मैगज़ीन, 9 मिमी के 24 कारतूस, एक यूबीजीएल, छह हथगोले बरामद किए. इसके साथ ही दो आईईडी सेट और एक इलेक्ट्रॉनिक सेट भी जब्त किए गए. माना जा रहा है कि इन हथियारों के जरिए आतंकी घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, हालांकि समय रहते ही उनके मंसूबों पर पानी फिर गया.

खानेतर इलाके के जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

इस कार्रवाई के बाद पुंछ के खानेतर इलाके के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. माना जा रहा है कि आतंकी इन घने जंगलों में छिपे हो सकते हैं. ऐसे में वो बचकर न जा पाएं इसके लिए सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेर लिया है. चारों तरफ नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

सुरनकोट के जंगलों में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

इससे पहले बीते शनिवार को भी पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था. पुलिस और सेना ने मिलकर सुरनकोट के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया था जहां आतंकियों के छिपने की जगह मिली थी. इस दौरान ठिकाने से तीन हथगोले, AK राइफल की 14 गोलियां, पिस्तौल की छह गोलियां, एक तार काटने वाला औजार, एक चाकू, एक डेटा केबल कनेक्टर, पांच पेंसिल सेल, एक लोहे की रॉड और एक पेंट बॉक्स बरामद किया गया. हालांकि इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

अधिकारियों ने बताया था कि पुंछ पुलिस, एसओजी और भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन में इस ठिकाने को निशाना बनाया था. इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी जिस के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया जो अभी भी जारी है. बरामदगी के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button