ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

उज्जैन: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिनेत्र… कैसे सजे महाकाल? महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए अब विशेष दर्शन की व्यवस्था

उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार से विशेष दर्शन व्यवस्था की शुरुआत हो गई. आज यानी शुक्रवार को रात तीन बजे मंदिर के पट खुले और बाबा महाकाल को भस्म आरती की गई. इस दौरान देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े. मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारे से गूंज उठा.

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार की सुबह 3 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया. महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया. इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया. कपूर-आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई.

बाबा महाकाल का हुआ विशेष शृंगार

पंडित महेश शर्मा के मुताबिक, आज के बाबा महाकाल के शृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिनेत्र लगाया गया. इस दौरान भगवान महाकाल को फूलों की माला भी अर्पित की गई. साथ ही निराले स्वरूप मे नवीन मुकुट से श्रृंगारित किया गया. इसके बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया. भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे.

चलित भस्म आरती भी हुई

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु को भस्म आरती के दर्शन कराने के उद्देश्य से एक बार फिर मंदिर में चलित भस्म आरती की व्यवस्था शुरू की गई. आज भस्म आरती में चलायमान दर्शन व्यवस्था रही. आज श्रद्धालुओं ने बिना किसी अनुमति के चलते हुए भगवान महाकाल के दर्शन कर किए. मंदिर प्रशासन ने भक्तों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए कार्तिकेय मंडपम में तीन लाइनें चलाकर भक्तों को भस्म आरती के दर्शन कराने की व्यवस्था की.

Related Articles

Back to top button