ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
पंजाब

टेनिस प्लेयर की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, चाचा ने बताई पूरा कहानी…कैसे दी गई राधिका को मौत

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि समाज उन्हें बेटी की कमाई खाने का ताना देता था।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग लगातार आरोपी को बेटी की कमाई खाने का ताना मार रहे थे, जिसकी वजह से वह अपनी बेटी से टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कह रहा था। राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह एक ही मकान में रहते हैं और दोनों घर को किराए पर देने का काम करते हैं। उन्होंने बताया, मैं घर पर ही था। सुबह करीब 10:30 बजे एक धमाके की आवाज सुनाई दी। मैं आवाज सुनकर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा, जहां मेरी भतीजी राधिका यादव रसोई में पड़ी हुई थी और रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में थी।

उसके बाद मेरा बेटा पीयूष यादव भी आया और हम दोनों ने राधिका को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरी भतीजी को गोली लगी हुई थी। मेरी भतीजी राधिका टेनिस की खिलाड़ी थी, जिसने कई बार ट्रॉफी जीती थी। मैं हैरान हूं कि उसकी हत्या क्यों की गई? जब मैं फर्स्ट फ्लोर पर गया था, उस समय मेरे भाई दीपक, मेरी भाभी मंजू यादव मौके पर मौजूद थे। मेरा भतीजा धीरज यादव घटनास्थल पर नहीं था। मेरे भाई दीपक के पास लाइसेंसी .32 बोर की रिवॉल्वर है।

सूचना के बाद पुलिस ने जांच की। टीम ने वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर के फिंगर प्रिंट लिए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने चेक किया तो रिवॉल्वर के अंदर पांच खोखे थे और एक जिंदा कारतूस था। पुलिस ने आरोपी दीपक यादव से पूछताछ की तो उसने बताया कि उनकी बेटी राधिका टेनिस की प्लेयर थी और नेशनल तक खेली थी, और काफी ट्रॉफी जीतकर ला चुकी है। कंधों में इंजरी होने के कारण वह कुछ समय से नहीं खेल रही थी। उसने टेनिस अकादमी खोल रखी थी, जहां वह बच्चों को कोचिंग देती थी।

आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि जब वह गांव में दूध लेने के लिए वजीराबाद जाते थे तो लोग कहते थे कि आप अपनी लड़की की कमाई खाते हो, जिससे वह काफी परेशान थे। उन्होंने कहा, लोग मेरी बेटी के चरित्र पर उंगली उठाते थे। इस पर मैंने बेटी से कहा कि वह टेनिस अकादमी बंद कर दे, लेकिन उसने मना कर दिया। मेरे दिमाग में यही टेंशन रहती थी, जो मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाती थी।

दीपक यादव ने बताया कि इसी टेंशन में उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी बेटी को पीछे से तीन गोली मार दी। घटना के दौरान राधिका रसोई में खाना बना रही थी। पिता ने बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मौके पर मौजूद आरोपी की पत्नी मंजू यादव ने अपना बयान नहीं दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button