ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

महाराष्ट्र: एक दिन में 7 लोगों की मौत, CISF के 5 जवान व 3 दिन का नवजात भी कोरोना पॉजिटिव

मुंबईः देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1800 के पार हो गई है और इस वायरस सेे अब तक 41 लोगों की जान जा  चुकी है। वहीं इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र और केरल पर पड़ रहा है। महाराष्ट्र में दिन-ब-दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में एक दिन में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोरोना वायरस की चपेट में अब CISF के पांच जवान भी आ गए हैं। पांचों जवानों का कोरोना टेेस्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि इससे पहले मुंबई के सीएसटी रेलवे पुलिस स्टेशन का एक कॉन्स्टेबल भी कोरोना से संक्रमित मिला था उसे 30 मार्च को कल्याण के रुकमणी बाई हॉस्पिटल से कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

3 दिन का नवजात भी कोरोना की चपेट में
मुंबई में एक महिला और उसका 3 दिन का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शायद यह देश का सबसे कम उम्र का कोरोना मरीज है। मिली जानकारी के मुताबिक 26 मार्च को एक महिला की चेम्बूर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। डिलिवरी के बाद मां बेटा दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं महिला के पति का आरोप है कि अस्पताल वालों ने उसकी पत्नी को कोरोना मरीज के बगल में बेड दिया गया था, जिसके कारण इनकी पत्नी और बच्चे में कोरोना का वायरस पहुंचा।

महिला के पति ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही से ही  आज उसकी बीवी और बच्चा बीमार हैं। फिलहाल महिला और उसके बच्चे को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज जारी है। बता दें कि राज्य में अब तक कुल 17 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 335 है।

Related Articles

Back to top button