ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
विदेश

नेपाल के रास्ते भारत को दहलाने की तैयारी, जैश-लश्कर के प्लान का खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन एक बार फिर भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं. नेपाल के एक शीर्ष अधिकारी ने चेतावनी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी समूह नेपाल की जमीन का इस्तेमाल भारत में हमले के लिए कर सकते हैं. ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब भारत ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी लॉन्चपैड्स को तबाह किया था.

काठमांडू में दक्षिण एशिया में आतंकवाद: क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा की चुनौती विषय पर हुए कार्यक्रम में नेपाल के राष्ट्रपति के सलाहकार सुनील बहादुर थापा ने ये बात कही. कार्यक्रम का आयोजन नेपाल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड एंगेजमेंट ने किया था.

खुली सीमा बन रही है चिंता की वजह

नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा और वीज़ा-फ्री व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई. थापा के मुताबिक, आतंकवादी इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर भारत में प्रवेश कर सकते हैं. नेपाल के सांसद शिशिर खनाल ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत और नेपाल को मिलकर बॉर्डर मैनेजमेंट को मजबूत करना होगा. उन्होंने सुझाव दिया कि हाईटेक निगरानी तकनीक, इंटेलिजेंस शेयरिंग और संयुक्त आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की जरूरत है.

‘सिर्फ भारत नहीं, नेपाल भी भुगत रहा है असर’

नेपाल के पूर्व रक्षा मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को समर्थन देने से न केवल भारत बल्कि नेपाल और खुद पाकिस्तान भी नुकसान झेल रहा है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों का सीधा असर नेपाल पर भी पड़ता है. इसका उदाहरण पहलगाम हमला है जिसमें एक नेपाली नागरिक की भी मौत हुई थी.

नेपाल में पहले भी दिख चुके हैं आतंकी कनेक्शन

नेपाल की जमीन पर आतंक से जुड़े कई पुराने मामले भी सामने आ चुके हैं. द वीक की एक खबर के मुताबिक 2017 में पाकिस्तानी आतंकवादी की सोनौली बॉर्डर से एसएसबी ने गिरफ्तार किया था. 1999 में IC 814 फ्लाइट, जो काठमांडू से दिल्ली जा रही थी, आतंकियों ने हाईजैक कर ली थी. 18 मई 2025 को लश्कर-ए-तैयबा के नेपाल मॉड्यूल के प्रमुख की पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हत्या कर दी गई थी. इन सब घटनाओं ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Related Articles

Back to top button