ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक...
महाराष्ट्र

चलती ट्रेन के बाथरूम में लड़की से किया रेप, फिर ले गया गांव; मां बोली- वापस छोड़कर आ इसे, फिर जो हुआ…

महाराष्ट्र के कल्याण से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां कसारा और अकोला के बीच चली मेल एक्सप्रेस ट्रेन में युवती से रेप किया गया. यही नहीं, युवक बाद में युवती को अपने साथ गांव भी ले गया. जब उसकी मां ने कहा कि लड़की को वापस छोड़कर आ, तो वो उसे अकोला स्टेशन पर छोड़कर भाग गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया. फिलहाल उसे 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस चेक कर रही है कि इस मामले में और कोई आरोपी तो नहीं, जिसने मुख्य आरोपी को मदद की हो इस अपराध को अंजाम देने में. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, गजानन चव्हाण नामक व्यक्ति ने कल्याण स्टेशन पर लड़की से दोस्ती की. फिर उससे ट्रेन के बाथरूम में रेप किया. बाद में अकोला स्थित अपने गांव में ले गया. लड़की को देख उसकी मां और पिता नाराज हो गए.

मां ने कहा- लड़की को वापस छोड़कर आ. आरोपी लड़की को फिर अकोला स्टेशन पर छोड़ वहां से भाग गया. उधर, लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने आरोपी को अकोला स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से फसे 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

पहले भी हुई ऐसी घटना

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के साथ इससे पहले भी एक और बलात्कार की घटना हुई थी.यह घटना लगभग आठ महीने पहले डोंबिवली में उसके घर के पास हुई थी. उस मामले की जांच मानपाड़ा पुलिस कर रही है. ओकोला पुलिस ने कहा कि आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button