ब्रेकिंग
मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली...
पंजाब

पंजाब कैबिनेट के 2 मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज होने पर CM Mann का बड़ा बयान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एफ.आई.आ.र दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज दबाने में लगी है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे एक नई स्थिति पैदा हो रही है कि जो भी सच बोलेगा उसे एफ.आई.आर. का सामना करना पड़ेगा।

सी.एम. मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य नेताओं को सच बोलने के लिए जेल जाना पड़ा। केंद्र द्वारा उनकी आवाज दबाने की कोशिशों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्हें कानून पर भरोसा है। अभी और गिरफ्तारियां और एफ.आई.आर. दर्ज की जाएंगी क्योंकि भाजपा और उसके नेता मोदी के खिलाफ बोलने के चलते उनकी आवाज दबाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार गुजरात की जेलों में बंद खतरनाक गैंगस्टरों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अगर गुजरात से निष्कासित केंद्रीय गृह मंत्री का आपराधिक रिकॉर्ड है, तो ऐसी सरकारों से और क्या उम्मीद की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button