ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
पंजाब

पंजाब पुलिस के DSP के साथ हो गया बड़ा कांड, मामला चौंकाने वाला

 पंजाब पुलिस के डीएसपी के साथ बड़ा कांड होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, डीएसपी अतुल सोनी के साथ 22.25 लाख रुपये की ठगी हो गई। अतुल सोनी वर्तमान में गोइंदवाल साहिब में तैनात हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मोहाली से जुड़े एक पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पुराने इस मामले को लेकर डीएसपी अतुल सोनी ने 18 अप्रैल को जिला पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि गुलमोहर मुबारकपुर (डेराबस्सी), जिला मोहाली निवासी करणप्रीत सिंह और उसके पिता हरविंदर सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपये की ठगी की है। एसपी ने धोखाधड़ी के इस मामले की जांच की।

ढाई महीने की जांच के बाद पता चला कि इन आरोपियों ने डीएसपी सोनी से 22 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की है। जिला पुलिस प्रमुख दीपक पारीक के आदेशों के बाद डीएसपी अतुल सोनी के बयानों पर आरोपी करणप्रीत सिंह और उसके पिता हरविंदर सिंह के खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यहां हैरानी की बात यह है कि डीएसपी स्तर के अधिकारी से इतनी बड़ी रकम की ठगी होने से पुलिस पर ही सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button