ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
विदेश

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा पुलिस थाने पर एक महीने में पांचवीं बार ड्रोन अटैक, TTP पर आरोप

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा को संभाल पाना पाक सेना और पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है. अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मौजूद एक पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने शनिवार को एक बार फिर से ड्रोन हमला किया. पिछले एक महीने में इसी पुलिस थाने पर यह पांचवां हमला है.

पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार को आतंकवादियों ने बन्नू जिले के मीरयान पुलिस थाने पर हमला किया. हालांकि, इस हमले में न तो किसी पुलिसकर्मी को चोट आई है और न ही थाने को कोई नुकसान पहुंचा है.

विफल हुआ हमला

पुलिस के बयान में कहा गया है कि ड्रोन को गिराने की कोशिश की गई, लेकिन आतंकियों को इसमें सफलता नहीं मिली है. यह एक महीने में पांचवां ड्रोन हमला है, जो मिरयान थाने को निशाना बनाकर किया गया है.

बार हो रहे ऐसे हमलों को अधिकारियों ने इस बात का सबूत बताया कि आतंकवादी अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत क्षेत्र में तेजी से ‘उन्नत क्वाडकॉप्टर तकनीक’ का इस्तेमाल कर रहे हैं.

क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी

पुलिस ने जानकारी दी है कि उसकी ओर से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और बन्नू जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस घटना से एक दिन पहले, शुक्रवार देर रात लक्की मरवत जिले में स्थित सेराई गंबीला पुलिस थाना पर भी आतंकियों ने हमला किया था.

लक्की मरवत में हुए हमले में लगभग एक दर्जन आतंकी शामिल थे. जिन्होंने थाने को चारों ओर से घेर कर हल्के और भारी हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलाई थी. हालांकि पुलिस ने इस गोलीबारी का भरपूर जवाब दिया, जिसके बाद आतंकियों को भागना पड़ा.

हमले नहीं हुआ कोई हताहत

हालिया हमला जिस थाने पर हुए हैं, ये पेशावर-कराची राजमार्ग पर गंबीला नदी के किनारे स्थित हैं और अक्सर आतंकियों के निशाने पर रहा है. पिछले एक साल में खैबर पख्तूनख्वा में कई हमलों में रिमोट संचालित ड्रोन से विस्फोटक गिराने की घटनाएं सामने आई हैं. पाकिस्तानी सेना ने इन हमलों के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को जिम्मेदार बताया है.

Related Articles

Back to top button