ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

कोरोना: चीन से बड़ा काम कर रहा भारत, रेल के डिब्बों में बनेंगे 3.2 लाख आइसोलेशन बेड

चीन ने कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर 15 दिन में 1000 बेड का अस्पताल तैयार कर लिया था। चीन की फुर्ती देखकर हर कोई दंग रह गया था वहीं अब भारत ने उससे भी बड़े स्तर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत ने इस महामारी से लड़ने के लिए रेलवे के कोचों को आइसोलेशन वॉर्ड में बदला जा रहा है जिससे 3.2 लाख से ज्यादा बेड की व्यवस्था होगी। इस काम कितना समय लगेगा इसके बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है लेकिन यह भारत का सबसे बड़ा काम होगा। रेलवे 20 हजार कोचों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करेगा और कोचों को मिलाकर 3.2 लाख से ज्यादा बेडों की व्यवस्था की जाएगी।

रेलवे कोचों को आइसोलेशन में बदलने से पहले सशस्त्र बल मेडिकल सेवा, कई जोन के मेडिकल विभाग, आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य मंत्रालय से सलाह ली गई है। रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि सबसे पहले 5 हजार कोचों को आइसोलेशन में बदला जाएगा, जिससे 80 हजार बेड तैयार होंगे। बता दें कि इससे पहले गुजरात में सिर्फ 6 दिन में कुल 2200 बेड के हॉस्पिटल बनाए गए थे। ये हॉस्पिटल अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में बने थे। वहीं ओडिशा में भी 1000 बेड वाला अस्पताल बन रहा है। यह देश का सबसे बड़ा 1000 बेड वाला अस्पताल  होगा।

Related Articles

Back to top button