ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
हरियाणा

राधिका यादव के इनामुल हक से कैसे संबंध थे, कहां हुई थी आखिरी मुलाकात? एक्टर ने खुद बताई पूरी कहानी

हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी पिता दीपक पुलिस की गिरफ्त में है. अब यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम में अभिनेता इनामुल हक का नाम भी सामने आ रहा है. वहीं, अब इस मामले में इनामुल ने सफाई दी है. उन्होंने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया है कि उनका राधिका यादव से कोई निजी बातचीत नहीं होती थी.

इनामुल ने बताया कि वे सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान राधिका से मिले थे. यह शूटिंग करीब एक साल पहले नोएडा में हुई थी. इनामुल ने कहा कि इसके बाद उनकी राधिका से कोई मुलाकात नहीं हुई. दोनों केवल दो बार ही मिले थे और सिर्फ काम के सिलसिले में बातचीत हुई थी.

यह बयान इनामुल ने उस समय दिया है, जब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए उन पर आरोप लगाए. इनामुल ने इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया और कहा कि राधिका उनके लिए सिर्फ एक को-एक्टर थीं और कोई निजी बातचीत या संबंध नहीं था. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे.

आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में

राधिका यादव की मौत के मामले में उनके पिता दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि समाज से मिल रहे तानों और कथित बदनामी से परेशान होकर दीपक ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. दीपक को गुरुग्राम की जिला जेल में हवालाती नंबर 4142 के तहत रखा गया है. जेल प्रशासन के अनुसार दीपक का स्वास्थ्य सामान्य है और वह खाना भी खा रहा है.

इसी बीच, एक पड़ोसी महिला ने दावा किया है कि घटना से एक दिन पहले दीपक यादव को किसी ग्रामीण ने एक मैसेज भेजा था, जिससे वह बेहद परेशान हो गया था. हालांकि, पुलिस और राधिका के परिवार ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है.

मोबाइल का डेटा होगा रिकवर

पुलिस को राधिका और उसके पिता के मोबाइल से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. दोनों के फोन फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं, ताकि डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया जा सके और मौत से पहले की गतिविधियों की जानकारी मिल सके. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या राधिका ने खुदकुशी से ठीक पहले किसी से बातचीत की थी. अब तक पुलिस इस केस में गांव और परिवार के करीब 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

Related Articles

Back to top button