ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
पंजाब

फगवाड़ा गेट में गरमाए माहौल को लेकर तेवर बरकरार, की जा रही यह मांग

जालंधर: व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक में जी.एस.टी. विभाग के उच्चाधिकारियों से सीधी बात करते हुए बाजारों में छापेमारी बंद करने की मांग की। यह बैठक कन्वीनर गुरशरण सिंह की अगुवाई में सम्पन्न हुई, जिसमें व्यापारियों ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि दुकान-दुकान जाकर रेड करने की बजाय विभाग व्यापारियों को अपने ऑफिस बुलाकर बात करे।

गुरशरण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि पंजाब में इंस्पैक्टर राज समाप्त किया जाएगा और कोई भी सरकारी विभाग व्यापारियों को तंग नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यापारी पर संदेह है तो विभाग उसे कार्यालय में बुलाकर पूछताछ कर सकता है लेकिन बाजारों में टीम लेकर जाना अनावश्यक दहशत पैदा करता है।

उन्होंने कहा कि पहले से ही बाजारों में ग्राहक नहीं हैं, ऊपर से इस तरह की कार्यवाही से माहौल और बिगड़ता है, जिससे कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ता है। गुरशरण सिंह ने यह भी कहा कि सरकार के मंत्री खुद मान रहे हैं कि जी.एस.टी. राजस्व में वृद्धि हो रही है, फिर भी अधिकारियों को जबरन टारगेट दिए जा रहे हैं, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। बैठक में सूबा सिंह, राकेश बहल, राजू विर्क, प्रीतम सिंह अरोड़ा, किशन लाल अरोड़ा, सुखविंद्र सिंह बग्गा, दविंदर सिंह मनचंदा, हरजीत सिंह लूथरा, नरेश कुमार गुप्ता, राजिंदर सिंह अरोड़ा, भारत काकड़िया, संजय गोयल और स्वर्णकार संघ के मैंबर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button