ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

मुंबई इंडियंस ने जीते हैं IPL के सभी अवॉर्ड, कोई भी टीम नहीं कर पाई है ये कमाल

नई दिल्ली। सबसे ज्यादा आइपीएल खिताब जीतने वाली टीम का नाम सभी को पता है, क्योंकि सिर्फ मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीम है जिसने अब तक चार बार आइपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है, जिसने 3 बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाड़ियों और टीम ने आइपीएल में मिलने वाले सभी अवॉर्ड्स को जीता है।

13 टीमें आइपीएल खेल चुकी हैं, लेकिन एक भी ऐसी टीम ने जिसने आइपीएल का हर एक अवॉर्ड जीता हो। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने प्लेयर ऑफ दे मैच अवॉर्ड से लेकर आइपीएल में टीम को मिलने वाले फेयर प्ले अवॉर्ड तक सारे खिताब अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि कुछ टीमें तो अभी भी ऐसी हैं जो एक भी आइपीएल खिताब नहीं जीत पाई हैं। उनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स का नाम शामिल है।

मुंबई ने जीता है आइपीएल का हर अवॉर्ड

दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की इस टीम ने आइपीएल ट्रॉफी, ऑरेंज कैंप, पर्पल कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड, इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड, फेयर प्ले अवॉर्ड, मैक्सिमम सिक्सिज अवॉर्ड, मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, फास्टेस्ट फिफ्टी अवॉर्ड, परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड और चेंजर ऑफ द सीजन अवॉर्ड भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने जीतने में सफलता प्राप्त की है।

आपको बता दें, आइपीएल के अब तक 12 सीजन सफलता पूर्व हो चुके हैं। लीग का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आइपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि, ये लीग 15 अप्रैल से भी शुरू हो पाएगी। इसकी गारंटी नहीं है, क्योंकि 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन है। ऐसे में ये लीग कब शुरू होगी कुछ कहा नहीं जा सकता। आइपीएल की मौजूदा चैंपियन की बात करें तो ये मुंबई इंडियंस ही है।

Related Articles

Back to top button