ब्रेकिंग
UP Crime & Tragedy Update: बदायूं में विदाई के कुछ घंटे बाद ही उजड़ा दुल्हन का सिंदूर, जहरीले सांप क... Piyush Goyal Deepfake Video: कॉकरोच जनता पार्टी पर बयान का AI वीडियो वायरल, पीयूष गोयल बोले- 'फर्जी ... Weather Update Today: दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत... Delhi Metro Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूर... Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो...
लाइफ स्टाइल

कैटरीना कैफ की तरह रहेंगी फिट, 40 के पार जाते ही रोजाना करें ये 4 योगासन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने टोन्ड फिगर और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. कैटरीना आज यानी 16 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. कैटरीना अपनी फिटनेस से अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं. अगर आप भी 40 पार चुकी हैं और कैटरीना की तरह फिट दिखना चाहती हैं तो हम आपको ऐसे 4 योगासन बताएंगे, जिसे रोजाना करके आप भी जवां दिख पाएंगी.

फिट रहने के लिए योग करना एक शानदार तरीका है. खासकर जब आप 40 पार कर लेती हैं तो तनाव और चिंता के कारण कई बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप रोजाना योग करेंगी तो आपके शरीर को मजबूती मिलेगी. योग करने से रात को अच्छी नींद भी आएगी. यह स्वस्थ्य रहने ले लिए बहुत जरूरी है. बढ़ती उम्र को आप योगा के जरिए एक नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन भी ग्लो करेगी और फिगर भी शेप में आ जाएगा. जानिए ऐसे 4 योगासन जो 40 की उम्र में भी 25 साल वाला एहसास करवाएंगे.

1. भुजंगासन करें तनाव कम

इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है. जो भी महिलाएं कमर में दर्द, गर्दन में दर्द या बढ़ती उम्र में वजन बढ़ने से परेशान रहती हैं, उन्हें ये आसन जरूर करना चाहिए. इसे करने से बीमारियां दूर होंगी और वजन भी घटेगा. ये आसान आपके किडनी,लिवर और फेफड़ों को भी स्वस्थ बनाता है.

2.सेतुबंधासन करें और पेट की बीमारियों को कहें अलविदा

पहले इसका मतलब समझें, यह दो शब्दों से मिलकर बना है. सेतु और बांध का मतलब होता है पुल. इसलिए इसे अंग्रेजी में ब्रिज पोज भी कहते हैं. अगर आप रोजाना इस आसन को करेंगे तो आपको पेट की बीमारियों से मुक्ति मिल जाएगी.इसके अलावा इसके बहुत फायदे हैं. जैसे कि मासिक धर्म के दर्द से राहत और ये आपके फेफड़ों को भी खोलता है.

3.पाचन सुधारेगा पश्चिमोत्तानासन आसन

इस आसन को अंग्रेजी में सीटेड फॉरवर्ड बेंड कहते हैं. पाचन को सुधारने के अलावा ये आसम आपके पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. 40 पार करने के बाद ज्यादातर महिलाओं को पीठ और पैरों में दर्द की शिकायत रहती है.रोजाना नियमित तौर पर इस आसन को करने से उन्हें इससे भी मुक्ति मिलेगी.

4.रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाएगा अधोमुख श्वानासन

इस आसन को अंग्रेजी में डाउनवर्ड-फेसिंग डॉग कहते हैं. इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इस आसन में कुत्ते की तरह बॉडी शेप होती है. ये आसन आपके स्ट्रेस को दूर करेगा साथ ही इससे आपकी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होगी। इसे नियमित तौर पर करने से आपकी बॉडी को एक परफेक्ट शेप मिलेगा.

ध्यान रखें, योगा के साथ-साथ एक अच्छी डाइट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. अगर आप पोषण से भरपूर डाइट लेंगे तो योगा करने का लाभ बढ़ जाएगा.

Related Articles

Back to top button