ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

मेरी इच्छा है…विराट कोहली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद रिटायरमेंट लेंगे वापस?

लॉर्ड्स में हार के बाद एक ओर जहां दुनिया गौतम गंभीर, शुभमन गिल और उनकी टीम की गलतियां गिना रही है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और देश को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले मदन लाल ने अपनी एक खास इच्छा जताई है. मदन लाल ने विराट कोहली से इमोशनल अपील करते हुए कहा है कि प्लीज आप टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले लें. विराट कोहली ने मई में संन्यास ले लिया था. इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट कोहली का ये फैसला उनके फैंस को ही नहीं बल्कि सभी क्रिकेट एक्सपर्ट को हैरान कर गया था लेकिन अब इंग्लैंड दौरे पर उनकी याद लोगों को सता रही है और यही वजह है कि मदन लाल ने कोहली से इमोशनल अपील की है.

मदन लाल बोले-रिटायरमेंट वापस लो विराट

मदन लाल ने विराट कोहली से टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली का भारतीय क्रिकेट को लेकर जज्बा अतुलनीय है, उसकी किसी से तुलना ही नहीं हो सकती. मेरी इच्छा है कि वो टेस्ट रिटायरमेंट वापस ले लें. रिटायरमेंट वापस लेने में कुछ गलत नहीं है. अगर इस टेस्ट सीरीज में नहीं तो उन्हें अगली टेस्ट सीरीज में कमबैक करना चाहिए.‘

विराट कोहली की आ रही है याद

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में लगातार विराट कोहली की चर्चा हो रही है. शुभमन गिल का आक्रामक रवैया, उनका रन बनाना, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कहासुनी होना, जब-जब ये घटनाएं हुई उस वक्त विराट कोहली का जिक्र हुआ. लॉर्ड्स टेस्ट में जब टीम इंडिया 193 रनों का लक्ष्य नहीं भेद सकी तो उसके बाद फिर विराट की बातें होने लगी. शायद इसीलिए विराट से संन्यास वापस लेने की अपील हो रही है. वैसे इसका होना बहुत मुश्किल है. हाल ही में विम्बलडन में जब विराट ने शिरकत की तो उन्होंने कहा था कि उनका समय आ गया था और इसीलिए उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9230 रन बनाए. उनका औसत 46 से ज्यादा का रहा और उनके बल्ले से 30 टेस्ट शतक निकले.

Related Articles

Back to top button