ब्रेकिंग
धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र
विदेश

पाकिस्तान में साबरी ब्रदर्स के 3 कव्वालों की गोली मारकर हत्या, क्वैटा में शादी संगीत के लिए जा रहे थे

पाकिस्तान के कलात में बलूचिस्तान के विद्रोही लड़ाकों ने साबरी समूह के 3 कव्वालों की हत्या कर दी है. ये कव्वाल क्वैटा में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे. साबरी समूह के कव्वालों की हत्या की खबर ने पाकिस्तान की सरगर्मी बढ़ा दी है. बलूच लड़ाकों ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

बीबीसी उर्दू के मुताबिक बुधवार (16 जुलाई) को एक बस से साबरी समूह के कव्वाल क्वैटा जा रहे थे. इसी दौरान घात लगाए विद्रोहियों ने बस पर हमला कर दिया. बलूच लड़ाकों का कहना था कि इस बस में पंजाब से सेना के जासूस थे, जिन पर अटैक किया गया है.

बस में सवार थे 17 से ज्यादा लोग

क्वैटा प्रांत के पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि बस में 17 से ज्यादा लोग सवार थे. 3 लोग तुरंत ही मारे गए. 14 घायल हो गए, जिनमें से 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक 16 जुलाई को क्वैटा में एक बड़े परिवार में शादी का आयोजन था, जिसमें इन कव्वालों को बुलाया गया था. बस में अधिकांश साबरी समूह के ही लोग सवार थे. घटना पर साबरी समूह ने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया है.

बस में सवार कराची के नागरिक और कव्वाल संगीतकार मोहम्मद रिजवान ने बीबीसी उर्दू से बात करते हुए कहा कि हम लोग एक समारोह में जा रहे थे. बस में जो लोग मारे गए हैं, उनमें 2 अमजद साबरी के रिश्तेदार भी थे.

कव्वाली के लिए मशहूर है साबरी ग्रुप

साबरी समूह पूरी दुनिया में कव्वाली के लिए मशहूर है. इस ग्रुप की स्थापना गुलाम फरीद साबरी, मकबूल साबरी ने की थी. बाद में ग्रुप से अमजद साबरी और महमूद गजनवी साबरी जुड़ गए. समूह के सदस्य सूफी कव्वाली संगीत के कलाकार थे. इसे सबरी ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता है.

साबरी समूह खुद को मियां तानसेन के वंशज होने का भी दावा करते रहे हैं. सबरी ब्रदर्स को सऊदी में मक्का के नबी के प्रांगण में भी गायन का मौका मिल चुका है. इसी के बाद पूरी दुनिया में सबरी ब्रदर्स को जाना जाने लगा.

शिकवा जवाब ए शिकवा के लिए सबरी ब्रदर्स को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की थी. साबरी ग्रुप में वर्तमान में 50 से ज्यादा संगीतकार काम कर रहे हैं. अधिकांश साबरी के परिवार से ही ताल्लुक रखते हैं.

Related Articles

Back to top button