ब्रेकिंग
Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ... Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब... Dewas News: देवास में पनीर चीज पिज्जा की जगह मिला वेज पिज्जा, भड़के ग्राहकों और बेकरी वालों में सिरफ... Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से...
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने ‘फीरा दे बार्सिलोना’ मेले में देखा स्पेन के स्मार्ट सिटी का मॉडल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन प्रवास के तीसरे दिन बार्सिलोना स्थित फीरा दे बार्सिलोना मोंटजुइक मेला परिसर का दौरा किया. यह मेला यूरोप के प्रमुख प्रदर्शनी और व्यापार मेलों में से एक है. साल 1932 में स्थापित यह केंद्र बार्सिलोना के ऐतिहासिक मोंटजुइक क्षेत्र में स्थित है, जो सांस्कृतिक और स्थापत्य कला के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य मकसद स्पेन के स्मार्ट नगर मॉडल, एनवायरमेंटल मैनेजमेंट, अर्बन मोबिलिटी और इनोवेशन सिस्टम का डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन करना था, जिससे मध्यप्रदेश में भी इन क्षेत्रों में विकास को गति दी जा सके.

मध्यप्रदेश के अधिकारियों की टीम रही मौजूद

फीरा दे बार्सिलोना जैसे संस्थानों के सहयोग से मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निवेश सम्मेलनों तथा स्थायी प्रदर्शनी केंद्र की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. मेला भ्रमण के दौरान मेले के प्रतिनिधि और मध्यप्रदेश के अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही.

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

फीरा दे बार्सिलोना परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और हर साल 150 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करता है, जिनमें इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, इनोवेशन. टूरिज्म और अर्बन डेवलपमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं.

वैश्विक आयोजनों का सफल संचालन

लगभग एक लाख 65 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला यह प्रदर्शनी परिसर स्मार्ट सिटी एग्जिविशन वर्ल्ड कन्वेंशन, वर्ल्ड कन्वेंशन ऑन मोबाइल टेलीकम्युनिकेशन, फूड एंड ड्रिंक ट्रेड फेयर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स सॉल्यूशन वर्ल्ड कन्वेंशन जैसे वैश्विक आयोजनों का सफल संचालन करता है.

Related Articles

Back to top button