ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
पंजाब

Mohali जाने वाले सभी रास्ते बंद, लग गए बैरीकेड, 1200 पुलिसकर्मी तैनात

चंडीगढ़: सेक्टर-53 और 54 में स्थित अवैध फर्नीचर मार्केट की दुकानों पर रविवार को प्रशासन बुलडोज़र चलाएगा। इस कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 1200 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। शनिवार शाम को फर्नीचर मार्कीट से मोहाली की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है और सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर दिया है। सुरक्षाकर्मी सुबह 6 बजे तक अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे। सुरक्षा की ज़िम्मेदारी डीएसपी जसविंदर सिंह को सौंपी गई है। शनिवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानों से अधिकतर सामान खाली कर लिया।

15 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा
प्रशासन के अनुसार, फर्नीचर मार्कीट के दुकानदारों ने करीब 15 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। 22 जून, 2024 को प्रशासन ने इन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह में दुकानें हटाने और जमीन खाली करने का आदेश दिया था। अब रविवार को प्रशासन सेक्टर-53-54 की जमीन खाली कराने के लिए अभियान चलाएगा, जिसके लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। इससे पहले भी कुछ दिन पहले दुकानों को खाली कराने की मौखिक कार्यवाही की गई थी।

सरकारी जमीन पर कब्जा, अलॉटमेंट में नहीं मिलेगी तरजीह
एस्टेट ऑफिसर-कम-डीसी ने 9 जनवरी, 2025 को आदेश जारी कर सेक्टर-53 और 54 में फर्नीचर कारोबारियों को अलॉटमेंट में कोई विशेष तरजीह देने की मांग को खारिज कर दिया। प्रशासन के अनुसार, जिस जमीन पर यह कारोबार चल रहा है, उसे 14 फरवरी, 2002 को अधिग्रहित किया गया था और यह सेक्टर-53, 54 और 55 के विकास के लिए थी। हालांकि, कारोबारियों का दावा है कि उनकी दुकानें 1986 से यहां स्थापित हैं।

Related Articles

Back to top button