ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
पंजाब

दो युवकों के सिर से उतारा आशिकी का भूत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अबोहर: राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों के सिर से आशिकी का भूत कुछ लोगों ने उतारा। उसके बाद इस मामले को लेकर हुई पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि लड़कियां छेडऩे के बदले लडकों को सजा मिल चुकी है इस लिए कोई भी परिवार थाने में शिकायत नहीं देगा। वहीं इस राजीनामे की कापी थाने में दे दी गई। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही छित्तर परेड़ की वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव के निवासी दो युवक दूसरे गांव निवासी लडकियों को पिछले काफी समय से छेड़ते थे। जिसकी शिकायत लड़कियों ने अपने परिजनों को दी और रोज रोज की छेड़छाड़ से लड़कियों के परिजन भी बेहद ही परेशान थे। जिन्होंने उक्त दोनों आशिकों के सिर से आशिकी का भूत उतारने का फैसला किया।

इसी के चलते गांव के लोगों ने योजना बनाई और रोज की भांति जैसे ही उक्त युवकों ने राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू की तो मौके पर ही मौके पर ही मौजूद उनके परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और पीटते हुए अपने गांव ले आए। उसके बाद दोनों की जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं उनके सिर के बाल भी काट दिए। इस दौरान दोनों युवक नाक रगड़ कर माफी मांगते रहे। लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। क्योंकि रोज रोज की छेडकानी से वे परेशान हो चुके थे।

जैसे ही युवकों के परिजनों को इस का पता चला तो वे अपने लडकों को छुड़ाने पहुंचे और दोनों गांवों के लोगों के बीच हुई पंचायत में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि बहन बेटियों को छेडऩे वालों के साथ ऐसा ही सलूक होना चाहिए। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने आपस में राजीनामा करते हुए इसकी कापी थाना खुईयां सरवर को दे दी।

Related Articles

Back to top button