ब्रेकिंग
All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र...
देश

स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट है। इसीके तहत आए दिन प्रेस कांफ्रेंस कर ताजा हालातों की जानकारी दी जाती है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 336 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों से दुव्यवहार ठीक नहीं, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 लव अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के जोखिम का आंकलन करने वाला आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया है, जिसे 30 लाखा लोगों ने डाउनलोड किया है। वहीं इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दावा किया कि दिल्ली मरकज की एक घटना ने अचानक पूरा माजरा ही बदल दिया। भविष्य की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि देश के किसी भी कोने में स्वास्थ्य उपकरणों की कमी नहीं होने दी जाएगी।  भारत किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है।

बता दें कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को ही ले लें। वहां गुरुवार को बीते 24 घंटों में ही 1,169 लोगों की मौत हो गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक यह अपने आप में एक रेकॉर्ड है। इससे पहले इटली में 27 मार्च को 969 लोगों की मौत हो गई थी। वॉइट हाउस के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीमारी से 1 लाख से 2.40 लाखअमेरिकी जान गंवा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button