ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
दिल्ली/NCR

बारिश के बाद दिल्ली की सड़कों पर तैरते दिखे लोग-नाव भी चलाई, पूर्व सीएम आतिशी ने शेयर किए वीडियो

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है. जिसकी वजह से आम लोगों को दोहरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ जहां उन्हें वॉटर लॉगिंग से जूझना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सड़क पर ट्रैफिक जाम से भी उन्हें परेशानी हो रही है. वर्किंग डे होने के कारण नौकरी पेशा लोगों को और सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर की एक सड़क, जो स्विमिंग पुल बन गई थी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा.

दिल्ली में इतने सारे स्विमिंग पुल के लिए धन्यवाद

आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को दिल्ली में इतने सारे स्विमिंग पुल बनाने के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद. दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति वेस्ट विनोद नगर की एक रोड़ को स्विमिंग पूल बताकर तैर रहा है.

ट्रैफिक पुलिस खुलवा रही है जाम

दिल्ली में बारिश की वजह से MB रोड समेत कई जगह जाम लग गया है. हालांकि कई जगह ट्रैफिक पुलिस के जवान ट्रैफिक जाम को खुलवाने में सड़क पर तैनात दिखे. लेकिन वॉटर लॉगिंग के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. जिसे खुलवाने में काफी समय लग रहा है.

दरअसल कुछ दिन पहले दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह मिंटो ब्रिज के अंडरपास से गुजरते ट्रैफिक को भी दिखा रहे थे. वीडियो में वह दिखाने का प्रयास कर रहे थे कि इस बार अंडर पास जलमग्न नहीं हुआ है बल्कि यहां आराम से यातायात का आवागमन है. उन्होंने कहा था कि दिल्ली बदल रही है.

Related Articles

Back to top button