ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
लाइफ स्टाइल

उम्र और जेंडर के हिसाब से रोज कितना पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

अच्छी सेहत के लिए रोजाना सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है. यह तो आप भी जानते होंगे, क्योंकि पानी शरीर को हाइड्रेट रखता और विषाक्त पदार्थों को शरीर के बाहर निकालने में मदद करता है. इससे आपके शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से काम कर पाते हैं. पानी न पिएं तो थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है, क्योंकि एनर्जी कम हो जाती है. वहीं त्वचा के लिए पानी किसी नेचुरल ग्लो सीरम से कम नहीं होता है जो त्वचा को एक नया जीवन देता है. इससे स्किन में ड्राईनेस नहीं होती है और त्वचा की उम्र बढ़ने के प्रोसेस को धीमा करने में भी मदद मिलती है. पानी में कई जरूरी मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और सोडियम भी पाए जाते हैं, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में हेल्प फुल होते हैं. एक नॉर्मल इंसान को दिनभर में 2.5 से लेकर 3 लीटर तक पानी पीने की सलाह दी जाती है, हालांकि यह मात्रा मौसम, उम्र और फिजिकल के मुताबिक बदल सकती है, इसलिए आपको ये पता होना चाहिए कि आपके शरीर को पानी की कितनी जरूरत है.

अक्सर ज्यादातर लोग तब ही पानी पीते हैं जब उसका गला या होंठ सूखने लगते हैं यानी प्यास महसूस होती है. हालांकि इससे पहले भी आपके शरीर को पानी की जरूरत होती है, प्यास लगना तो शरीर एक संकेत देता है कि शरीर पहले ही थोड़ा डिहाइड्रेट हो चुका है और अब आपको पानी पी लेना चाहिए. इसलिए यह जरूरी होता है कि समय-समय पर पानी पीना डालनी चाहिए. ये एक बढ़िया हेल्थ हैबिट्स होती है. यह एक आसान लेकिन बेहद असरदार हेल्थ हैबिट है. चलिए जान एक्सपर्ट से लेते हैं कि उम्र के हिसाब से कितना पानी पीना चाहिए.

1 से 4 साल के बच्चे के लिए पानी

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि अगर हम पानी की बात करें तो पानी का मुख्य काम होता है शरीर में हाइड्रेशन रखना जो बहुत ही जरूरी है. 1 से 3 साल के बच्चे को 1.3 से लेकर 1.5 लीटर तक पानी पीना चाहिए. इसके अलावा भी उन्होंने अलग-अलग एज ग्रुप और जेंडर के हिसाब से पानी पीने की मात्रा बताई है. चलिए जान लेते हैं.

उम्र के हिसाब से कितना पानी पिएं

एक्सपर्ट कहती हैं कि चार से 8 साल लोग को 1.6 लीटर तक पानी पी सकते हैं. 9 से 13 साल तक के बच्चे 2 से 2.2 लीटर तक पानी पी सकते हैं. इसके अलावा अगर आप 14 साल से 18 एज ग्रुप के हैं तो 2.5 से 3 लीटर तक पानी पीना चाहिए. अगर आप एडल्ट हैं और पुरुष हैं तो 3 से लेकर 3.7 लीटर तक पानी पी सकते हैं.

महिलाएं कितना पानी कब पिएं

न्यूट्रिशनिस्ट गीतिका कहती हैं कि अगर आप एडल्ट (18 साल से ऊपर की एज ) फीमेल हैं तो 2.5 से लेकर 3 लीटर तक पानी पी सकती हैं और अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इसी 0.3 से 0.5 लीटर पानी इसमें और एड कर दीजिए. वहीं अगर आप ब्रेस्टफीडिंग मदर हैं तो 0.7 से 1 लीटर तक पानी और अपने रूटीन में एड कर सकती हैं, क्योंकि इन दोनों सिचुएशन में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है.

60 प्लस लोग कितना पानी पिएं

जो लोग 60 प्लस एज के हैं यानी सीनियर सिटीजन में आते हैं तो 2 से 2.5 लीटर पानी पी सकते हैं, लेकिन हर किसी को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पानी की कमी होना भी सही नहीं है तो वहीं पानी की अति भी शरीर के लिए नुकसानदायक होती है, इसलिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी बॉडी की जरूरतों को समझें और उसी के मुताबिक पानी पिएं.

ये लोग पिएं थोड़ा ज्यादा पानी

न्यूट्रिशनिस्ट गीतिका चोपड़ा का कहना है कि अगर आपको ज्यादा गर्मी ज्यादा लगती हैं, एक्सरसाइज करते हैं या फिर फिजिकल एक्टिविटी वाला काम बहुत होता है तो इस स्थिति में ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इसके अलावा अगर बुखार आ रहा हो या फिर शरीर में डिहाइड्रेशन है तो पानी पीने के साथ ही हेल्दी ड्रिंक्स लेनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button