ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
राजस्थान

‘IAS या फिर जज, कौन ज्यादा ताकतवर?’… विकास दिव्यकीर्ति ने बताया था, अब हो गया मानहानि का केस

देश के जाने-माने टीचर विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो इन दिनों विवादों में घिरा हुआ हैं. इस वीडियो में वह जज और आईएएस में ज्यादा पावरफुल कौन हैं? बताते हुए नजर आ रहे है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अजमेर की कोर्ट में एक वकील ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. कोर्ट ने विकास दिव्यकीर्ति के वकील को पाबंद किया है कि वे 2 अगस्त को सशरीर कोर्ट में हाजिर हो.

दरअसल, कुछ दिनों पहले विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह IAS वर्सेस जज कौन ज्यादा पावर फुल? के बारे में बात रही थी. इस वीडियो में IAS अधिकारी को ज्यादा पावरफुल बताया गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अजमेर के एडवोकेट कमलेश मंडोलिया ने न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 मनमोहन चंदेल की अदालत में उनके शिकायत दर्ज कराई गई थी. कोर्ट ने मामला दर्ज संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए थे.

विकास दिव्यकीर्ति के खिलाफ दर्ज हुए मानहानि केस

बहस पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने अपने 40 पेज के आदेश में वकील कमलेश मंडोलिया की तरफ से पेश किए मानहानि केस को स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने विकास दिव्यकीर्ति को 22 जुलाई को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. इस दौरान विकास दिव्यकीर्ति के वकील ने हाजरी माफी की अर्जी पेश कर दी. वहीं, परिवादी के वकील ने कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी करने का प्रार्थना पत्र पेश किया.

2 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश

अब न्यायालय ने विकास दिव्यकीर्ति के वकीलों को पाबंद किया कि 2 अगस्त को विकास दिव्यकीर्ति सशरीर कोर्ट में हाजिर हो. विकास दिव्यकीर्ति दृष्टि आई ए एस कोचिंग के संचालक हैं. उन्होंने अजमेर न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपने वकील पुनीत सिंघवी के द्वारा पहले ही हाईकोर्ट में अपील दायर कर बताया कि उन्होंने किसी की भावना को आहत नहीं किया है. एडवोकेट अशोक सिंह रावत ने बताया की दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर के निदेशक ने छात्रों को पढ़ाते वक्त का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमे बताया गया कि जज और IAS में ज्यादा पावरफुलआईएएस होता है.

वीडियो में न्यायपालिका और अधिवक्ताओं की मानहानि की मामले में हमने न्यायालय में वाद पेश किया था. जिसमें 22 जुलाई को विकास दिव्यकीर्ति को हाजिर होना था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. अब 2 अगस्त को न्यायालय में पेश होने के आदेश हुए है.

Related Articles

Back to top button