ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

ऋषभ पंत अब नहीं खेलेंगे… इस बात का डर या सच कह रहा ये खिलाड़ी? इंजरी पर सामने आया बड़ा बयान

क्या सच में ऋषभ पंत अब नहीं खेलेंगे? क्या इंग्लैंड के खिलाड़ी ने जो कहा वो सच है? या फिर उसने डर के मारे पंत की इंजरी पर वैसा बयान दे दिया? ऋषभ पंत की इंजरी को लेकर अपडेट्स और बयानों का सिलसिला लगातार जारी है. हालांकि, अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की इंजरी कितनी गंभीर है? इंजरी छोटी है या बड़ी? लेकिन, उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ लियम डॉसन ने अपना फैसला सुना दिया है. उनके मुताबिक वो अब पंत को मैनचेस्टर टेस्ट में आगे खेलते हुए नहीं देख पा रहे.

ऋषभ पंत इस मैच में आगे नहीं खेलेंगे- लियम डॉसन

मैनचेस्टर टेस्ट में पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए लियम डॉसन ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि वो एक कमाल के खिलाड़ी हैं. लेकिन, उन्हें जो इंजरी हुई है वो मामूली नहीं लग रही. मैं उम्मीद करता हूं कि सबकुछ ठीक होगा. लेकिन, मैं उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट में अब आगे और खेलता हुआ नहीं देख पा रहा.

लियम डॉसन के बयान के पीछे कहीं पंत का डर तो नहीं?

खैर, ऋषभ पंत आगे खेलेंगे या नहीं, ये तो उनकी स्कैन रिपोर्ट बताएगी. लेकिन, लियम डॉसन का उन्हें लेकर मैच में आगे ना खेलने वाला दिया बयान किसी और वजह से भी हो सकता है. डॉसन के वैसा कहने के पीछे पंत का डर भी हो सकता है. दरअसल, लियम डॉसन एक स्लो लेफ्ट आर्म गेंदबाज हैं. और स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 131 और औसत 88 का है. स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर की कम से कम 200 गेंदें खेल चुके बल्लेबाजों के बीच टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत सबसे तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

Related Articles

Back to top button