ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
मध्यप्रदेश

भीड़ है कयामत की और हम…’ भाभी की भरी मांग, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो और वाटरफॉल में लगा दी छलांग

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग में घर वालों से परेशान होकर देवर और भाभी ने एक साथ जान दे दी. दोनों ने बहुती वाटरफॉल में कुदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया, लेकिन इस आत्महत्या से पहले एक ऐसा कदम उठाया गया, जिसने रिश्तों की सारी सीमाएं तोड़ दीं. जान देने से पहले देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भरा.

देवर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में गाना बज रहा है. “जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले है, भीड़ है कयामत की और हम अकेले हैं.” फिर दोनों ने साथ में बहुती वाटरफॉल में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया. मृतक देवर की पहचान दिनेश साहू (26) के रूप हुई है. मृतक भाभी का नाम सकुन्तला साहू (35) बताया जा रहा है. दिनेश साहू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, उसमें उसने परिवार के कुछ सदस्यों को मौत का जिम्मेदार ठहराया.

सरकार से की ये विनती

दिनेश साहू ने वीडियो शेयर करने के साथ-साथ लिखा कि हम बहुत परेशान हैं. हमारी मौत के जिम्मेदार हीरालाल साहू, राजेंद्र साहू, संतोष साहू, राजकुमार साहू और उनका पूरा परिवार है. हाथ जोड़कर सरकार से विनती है कि इन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए. इसके बाद दिनेश ने अपने गांव का नाम भी बताया और फिर दोनों बहुती वाटरफॉल में कूद गए.

देवर के साथ जान देने वाली महिला तीन बच्चों की मां

देवर के साथ जान देने वाली महिला तीन बच्चों की मां है. उसकी 11 साल, 8 साल और 2 साल की तीन बेटियां हैं. घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा तत्काल एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया, लेकिन 600 फीट से अधिक ऊंचाई से गिरने और पानी और तेज बहाव के चलते शवों की तलाश करना एक बड़ी चुनौती है.

आपको बता दें कि यह वही बहुती वाटरफॉल है, जो पहले भी आत्महत्याओं और हादसों के लिए चर्चित रहा है. बावजूद इसके आज तक यहां कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई.

Related Articles

Back to top button