ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
पंजाब

बॉर्डर पर एक ही दिन में 6 ड्रोन और हथियारों की बड़ी खेप बरामद, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

अमृतसर: एक तरफ जहां सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि नशे की आमद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने एक ही दिन में सीमावर्ती गांव मोदे के इलाके में 5 पाकिस्तान ड्रोन जब्त किए हैं।

इन ड्रोन के साथ 3 पिस्टल, 3 मैगजीन और 6 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त किया गया है। इसी गांव से सटे एक दूसरे गांव अटारी में भी एक मिनी पाकिस्तान ड्रोन जब्त किया गया है, जिसके साथ से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है। गत दिवस भी बीएसएफ और सीआईए स्टाफ की टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए 2 तस्करों को 8 पिस्तौल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पिछले एक महीने के दौरान हेरोइन के साथ इतने सारे पिस्टल की एंट्री होना सुरक्षा एजेंसियो के लिए भी चिंता भारी बात है, क्योंकि इन हथियारों को पंजाब का माहौल खराब करने फिरौती मांगने और गैंगवार में ही प्रयोग किया जाना था।

Related Articles

Back to top button