ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
पंजाब

सिविल अस्पताल से चौंकाने वाला मामला, मोमबत्ती की रोशनी में कर डाली महिला की डिलीवरी!

मोगा : जिले में एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है। मोमबत्ती की रोशनी में एक महिला की डिलीवरी की गई। घटना मोगा के संधुआना गांव का है। एक गर्भवती महिला के परिजनों ने मोगा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर मोमबत्ती से डिलीवरी कराने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि मोगा सिविल अस्पताल में मोमबत्ती से डिलीवरी करवाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोगा सिविल अस्पताल में न तो लाइट है और न ही यहां बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वे आज शाम 6 बजे आए थे और उस समय मोगा सिविल अस्पताल में लाइट नहीं थी और डॉक्टरों ने उन्हें मोमबत्ती लाने के लिए भी कहा है।

वहीं, जब पंजाब केसरी के पत्रकार ने एसएमओ डॉ. गगन से बात की, तो उन्होंने कहा कि मोगा सिविल अस्पताल में लाइट की समस्या जरूर है, लेकिन अब लाइट आ गई है। साथ ही डॉक्टर ने यह भी माना कि मोगा सिविल अस्पताल में लाइट जनरेटर से चल रही है।

Related Articles

Back to top button