ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
पंजाब

पाकिस्तानी ड्रग नेटवर्क से जुड़े तस्कर को पुलिस ने दबोचा, हेरोइन की खेप बरामद

दीनानगर: पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 509 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के सरहदी गांव ‘आदिया’ का रहने वाला है और पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को संभालने का काम करता था।

इस संबंध में डीएसपी दीनानगर रजिंदर सिंह मिन्हास ने जानकारी दी कि थाना दोरांगला में तैनात एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी सहजप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह को शक के आधार पर आलीनंगल की दाना मंडी से पकड़ा।

पुलिस ने जब आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक के लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 509 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

Related Articles

Back to top button