ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

सैयारा फिल्म देखी… फिर थियेटर से बाहर आकर गर्लफ्रेंड के लिए भिड़ गए दो लड़के, Video वायरल

सैयारा फिल्म रिलीज के बाद से अब तक 165.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. इस फिल्म को लेकर लोगों, खासकर युवाओं में क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. कई खबरें ऐसी आ रही हैं कि लोग फिल्म को देखकर थियेटर में ही बेहोश हो जा रहे हैं. इस बीच अब ऐसी खबर सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सैयारा फिल्म देखने के बाद दो लड़के गर्लफ्रेंड को लेकर आपस में ही भिड़ गए.

सिनेमा हॉल के बाहर दोनों लड़कों के बीच हो रही मारपीट का वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके में स्थित डीबी मॉल के सिनेमा हॉल में ‘सैयारा’ मूवी देखने के लिए युवक पहुंचे थे. मूवी देखने के बाद युवक सिनेमा हॉल के बाहर ही निकले थे तभी उनके बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया.

जमकर बरसाए लात-घूसे

विवाद इतना बढ़ा की देखते ही देखते दोनों ने सिनेमा हॉल के बाहर ही एक दूसरे पर लात-घूसे बरसाना शुरू कर दिया. कभी एक दूसरे को जमीन पर पटकता तो कभी दूसरा पहले वाले को पटकता. दोनों की लड़ाई देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मारपीट की ये घटना मोबाइल में कैद कर ली. फिर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

पुलिस में नहीं हुई शिकायत

हैरानी की बात यह है कि इस मारपीट की घटना की अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक एक-दूसरे पर गुस्से में हमला कर रहे हैं और लात घूसे बरसा रहे हैं, कुछ लोग बीच बचाव की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों शांत नहीं होते. वहीं, सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हुआ है, जिसमें लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा- सैयारा का साइडइफेक्ट. दूसरे यूजर ने लिखा- गर्लफ्रेंड कहां है भाई? एक अन्य ने लिखा- कैसी वाहियात हरकतें कर रहे हैं ये लड़के. वो भी एक लड़की के लिए.

Related Articles

Back to top button