ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

अमेरिका में टूटा मौत का रिकॉर्ड, कोरोना से 24 घंटे में 1,480 लोगों की गई जान

कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां शुक्रवार को करीब 1480 लोगों की मौत हो गई जो यह महामारी फैलने के बाद दुनिया के किसी भी देश में 24 घंटों में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है। अब तक पूरे अमेरिका में मरने वालों की संख्या 7 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। ‘जॉन्स हॉप्किन्स’ विश्वविद्यालय के ट्रैकर ने यह आंकड़ें पेश किए हैं।

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि जानलेवा कोरोना वायरस ‘कोविड 19′ के मामलों का पता लगाने के लिए देशभर में अबतक रिकॉर्ड 14 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन शुरुआत में कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की कम जांच को लेकर पर भारी दबाव में आ गया था जिसके बाद उप राष्ट्रप्रति का यह बयान आया है।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 58 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है जबकि दो लाख लोग अभी तक ठीक भी हो गए है। अकेले अमेरिका में इस वायरस के 274,000 मामले दर्ज किये गए है और करीब 7077 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि कोरोना वायरस संकट के बीच लॉकडाउन के चलते अमेरिका में मार्च में 7,01,000 रोजगार छिन गए। वहीं बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गई। अमेरिका के श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2009 के बाद यह सबसे बुरा वक्त है जब इतने लोगों का रोजगार छिना है। वहीं बेरोजगारों की संख्या में 45 साल बाद इतना अधिक उछाल देखा गया है।

Related Articles

Back to top button