ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

जिस मीटिंग में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे शिवराज सिंह, वहां से निराश होकर लौटे कांग्रेस MLA , अधिकारियों पर लगाए उपेक्षा के आरोप

रायसेन: रायसेन जिला मुख्यालय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले की सिलवानी सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने आज शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया। बता दें कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल शनिवार सुबह करीब 11 बजे बैठक में शामिल होने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं मिला, और ना ही बैठक तय समय पर प्रारंभ हुई। बैठक की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक पटेल को बैठक की कोई जानकारी भी नहीं दी। इससे नाराज़ होकर विधायक पटेल ने बैठक से वापसी का निर्णय लिया। उन्होंने अपना अपमान महसूस करते हुए कहा कि यह व्यवहार जनप्रतिनिधि के साथ अनुचित है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर मनमानी और लापरवाही के भी आरोप लगाए हैं।

विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि “मैं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने रायसेन आया था, लेकिन न तो बैठक शुरू हुई, न कोई स्वागत करने आया। मैं तय समय 11:30 से 12:20 तक इंतजार करने के बाद वापस आ गया। यह एक जनप्रतिनिधि का अपमान है। मैं ऐसी बैठक का हिस्सा नहीं बन सकता।” वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होने भोपाल से रायसेन पहुंचे।

Related Articles

Back to top button