ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

सागर में एक ही परिवार के चार लोगों ने किया सुसाइड, दादी, पिता और दो बच्चों की मौत, जानिए पूरा मामला

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में खुरई गांव के टीहर में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना शुक्रवार रात की है तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि एक ही परिवार के लोगों ने यह कदम क्यों उठाया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहर लोधी की मां फूल रानी मनोहर की बेटी शिवानी और बेटा अनिकेत के साथ टीहर गांव में खेत में बने मकान में रह रही थी।

मनोहर की पत्नी मायके गई थी, शुक्रवार की रात को अचानक उल्टियां करने की आवाज आई जिसके बाद मनोहर का भाई नंदराम घर की ऊपर की मंजिल से नीचे पहुंचा तो देखा कि पूरा परिवार उल्टी कर रहा है। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची फूल रानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई थी।

शिवानी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया मनोहर ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है, नंदराम का कहना है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया है इसका पता नहीं है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, खुरई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button