ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
पंजाब

दिल को झिंझोड़ देने वाला मामला, मां ने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ उठाया खौफनाक कदम

फिरोजपुर : प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर मोगा सड़क पर घल्लखुर्द की जौड़ी नहरों में एक मां ने अपने करीब डेढ़ वर्ष के बेटे के साथ छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। लोगों द्वारा कड़ी मेहनत करने के बाद मां बेटे के शव नहर से निकाल लिए गए हैं। इस अवसर पर लड़की के परिवार वालों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाएं और कहा कि उनकी बेटी ने बड़ी दुखी होकर अपनी जान दी है। उनकी बेटी की 2 बेटियां और 2 लड़के थे और उनके घर में अक्सर क्लेश रहता था जिससे उनकी बेटी बहुत परेशान रहती थी ।

दूसरी और इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पुलिस द्वारा मां बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिए गए हैं । थाना घल्लखुर्द के घटनास्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि लड़की के पारिवारिक सदस्यों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button